अपराध

पालतू कुत्ते ने निभाई वफादारी, लूट करने आये बदमाशों को उल्टे पांव दौड़ाया, देखें वीडियो

देहरादून: राजधानी के सहसपुर क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड रेलवे अधिकारी को बंधक बनाकर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी के साथ भी मारपीट की। इस दौरान पालतू कुत्ते ने वफादारी निभाई और बदमाशों पर झपट पड़ा, जिसके बाद बदमाश उल्टे पांव भागने पर विवश हुए। कुत्ते के कारण बड़ी वारदात होने से बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लूट करने आये बदमाशों का वीडियो।

सभावाला में रिटायर्ड रेलवे अफसर शमशेर सिंह का घर है। घर पर वह पति-पत्नी अकेले रहते हैं जबकि उनका बेटा देहरादून में रहता है। शमशेर सिंह रोजाना की तरह रविवार सुबह पांच से छह बजे के बीच में मार्निंग वाक के लिए घर का दरवाजा खोलकर जैसे ही घर से बाहर निकले, उसी दौरान बाहर ताक लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन घर के अंदर ले जाने लगे, इसी दौरान तीनों बदमाशों ने शमशेर का मुंह दबाकर हाथ पांव बांध दिए। पालतू कुत्ते ने अंजान लोगों के घर में घुसने पर जोर जोर से भौंकना शुरू कर दिया, इसी दौरान शमशेर सिंह की पत्नी की आंख खुल गयी।

लूट करने आये बदमाशों का वीडियो।

बदमाशों को घरों में घुसा देकर वह जोर जोर से चिल्लाई और पति को बचाने के लिए बदमाशों से मुकाबला करने की कोशिश की, वफादारी दिखाते हुए पालतू कुत्ता आक्रामक होकर बदमाशों पर झपटा, जिस पर बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर सभावाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद मिला। कैमरे में कैद दो बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे, जबकि एक बदमाश ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। सहसपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button