देश विदेशधर्म संस्कृति

मां का कुशलक्षेम पूछने डोईवाला पहुंचे UP के सीएम योगी, बढ़ाई सुरक्षा

देहरादून: मां का कुशलक्षेम लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हिमालयन अस्पताल डोईवाला पहुंचे। मुख्यमंत्री की माता पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय चार्टर विमान देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से वह हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर अस्पताल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बताया जा रहा है कि यहां से मुख्यमंत्री बद्रीनाथ धाम भी जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button