अपराध

दारोगा भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी यह भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज, तलाश जारी!!

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड में दारोगा भर्ती को लेकर फिजिकल परीक्षा चल रही है। इसी बीच एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दून पुलिस ने युवक के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को गिरीश चंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल ने शहर कोतवाली में तहरीर दी कि फेसबुक पर बिट्टू वर्मा की ओर से उत्तराखंड में चल रही पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की है।

आरोपित ने फेसबुक पर पोस्ट डाली कि ”सुनने में आ रहा है कि दारोगा भर्ती में पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थी को लंबाई में बाहर किया जा रहा है। जबकि अभ्यर्थी मानक के दायरे में हैं। कारण क्या है ? यदि कोई ऐसा अभ्यर्थी है तो संपर्क करें”। बिट्टू वर्मा की ओर से अभ्यर्थियों को गलत सूचना के आधार पर भ्रमित करने के लिए पोस्ट वायरल की गई है। इससे अभ्यर्थियों को व परीक्षा प्रणाली में गलत तरीके से शंका उत्पन्न करने तथा परीक्षा प्रणाली से लोगों का विश्वास कम किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली फेसबुक धारक बिट्टू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई इंटरनेट मीडिया पर भ्रमित करने के उद्देश्य से गलत सामग्री प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button