अपराध

पत्रकार को पीटने वाले सुनील गंजा को मिलता रहा संरक्षण, ऋषिकेश में बन गया शराब किंग, 25 मुकदमे हैं दर्ज

देहरादून: ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी को बुरी तरह से पीटने वाले सुनील गंजा को हर तरफ से संरक्षण मिलता रहा। यही कारण है कि उसका हौंसला बढ़ता गया और वह ड्राई सिटी होने के बावजूद भी ऋषिकेश में शराब किंग बन गया। सुनील गंजा पिछले चार दशक से ऋषिकेश में शराब की तस्करी करता आ रहा है। ऋषिकेश थाने में उसके खिलाफ वर्ष 1982 में शराब तस्करी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ। धीरे-धीरे उसका हौसला बढ़ता गया और वह तस्करी में और हाथ पांव मारने लगा।

वर्ष 1982 से अब तक उसके खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 12 मुकदमे शराब तस्करी के हैं जबकि इसके अलावा हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं उस पर दो गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई, लेकिन जिला बदर करने की बजाए पुलिस ने उसका चरित्र अच्छा बताया और कार्रवाई समाप्त कर दी। धीरे-धीरे वह पुलिस व अबकारी विभाग का ‘मेहमान’ बनता गया और अब पूरी तरह से डॉन बन गया। हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद भी पुलिस ने उस पर निगरानी नहीं रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button