अपराध

RTO कार्यालय का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून: विजिलेंस की सेक्टर देहरादून ने कोटद्वार में RTO कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रेंज हाथों गिरफ्तार किया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी । एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि RTO कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह चालानी रसीद काटने की एवज में उनसे चार हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने गुरुवार को महेन्द्र सिंह,आरटीओ कार्यालय कोटद्वार को शिकायतकर्ता से चालानी रसीद काटने की एवज में 3000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है ।
एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी एवं लोक सेवक रिश्वत की मांग की जाती है या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button