देश विदेश

Kotdwar: महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल ले जाते हुई मौत

कोटद्वार: कालागढ़ कस्बे के अंतर्गत केंद्रीय कॉलोनी में घर के आंगन में बर्तन धो रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए काशीपुर ले जाया गया है, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कॉलोनी निवासी टीना (19 वर्ष) पत्नी नितिन रात्रि करीब आठ बजे रात्रि भोज के उपरांत बर्तन धोने घर से बाहर आंगन में पहुंची। जैसे ही टीना बर्तन धोने नल के समीप बैठी, तभी आंगन के कोने में दुबके बाघ ने टीना पर हमला कर दिया। बाघ के अचानक हुए इस हमले से टीना फर्श पर गिर पड़ी। शोर सुनकर घर के भीतर मौजूद नितिन बाहर निकल आया और बाघ पर डंडे से प्रहार किया।

हमले में टीना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे गंभीर रूप से घायल टीना को अफजलगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे काशीपुर रैफर कर दिया गया। रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button