देहरादून: शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने जिले में कक्षा से 01 से 12वीं तक सभी सैशणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई को जिले में भारी बारिश व कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से तीव्र का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में सभी क्षेत्रों में भारी बारिश को देखते हुए संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

More Stories
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर शासन सख्त, 03 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
लापरवाही: नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ से बना पुल