अपराध

PRESS का स्टीकर लगाकर वाहन से गांजा सप्लाई कर रहे थे तस्कर, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी: कार पर press का स्टीकर लगाकर रिखणीखाल क्षेत्र से गांजा सप्लाई करने वाले मुरादाबाद के दो गांजा तस्करों को रिखणीखाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने 02 जुलाई को चैकिंग के दौरान 02 आरोपी वंश अग्रवाल (उम्र 33 वर्ष) निवासी रामगंगा बिहार, फेस-2 गेट हाउस, थाना-मझोला एमडीए मुरादाबाद (यूपी) व रोहित शर्मा (उम्र 21 वर्ष) निवासी- हरथला सब्जी मंडी, थाना-सिविल लाइन मुरादाबाद, (यूपी) को थाना तिराहा बैंड रिखणीखाल के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने अपने वाहन स्विफ्ट डिजायर जिसमें प्रेस लिखा हुआ था से 102 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुये आरोपियों के विरूद्ध थाना रिखणीखाल में NDPS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button