अपराध

Dehradun: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव को किया ब्लैकमेल, पत्नी ने कराया मुकदमा

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी ने फिरोजपुर (पंजाब) के रहने वाली दंपति सहित तीन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। राजपुर थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी की पत्नी मीना शर्मा ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए जीवन साथी डाट काम पर फिरोजपुर पंजाब की एक युवती सबीना का बायोडाटा देखा। सबीना के माता-पिता नहीं थे और वह एक रेलवे गार्ड की बेटी थी। उन्होंने सबीना के भाई जानिश कश्यप जोकि रेलवे में गार्ड है, से संपर्क किया। बातचीत के कुछ ही दिन बाद जानिश कश्यप व उसकी पत्नी नेहा कश्यप उनके घर ओल्ड मसूरी रोड, राजपुर पहुंचे। उन्होंने सारा घर देखा गया और फिर बेटे व हमसे बातचीत कर लड़की से मिलाने की बात कहते हुए चले गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जानिश ने उन्हें पांच नवंबर 2022 को चंडीगढ़ में लड़का-लडकी की मुलाकात के लिए बुलाया। 14 दिसंबर 2022 को फिरोजपुर पंजाब में सगाई हुई। सगाई के तीसरे दिन 17 दिसंबर 2022 को वह अपने सेवानिवृत मुख्य सचिव पति के साथ परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में शादी के बारे में बातचीत करने जा रहे थे तो रास्ते में पति को सबीना का फोन आया कि वह शादी नहीं करना चाहती है। 27 दिसंबर 2022 को लुधियाना में सगाई तुड़वा दी गई। महिला ने बताया कि यह सुनकर उनका बेटा तनाव में आ गया और बीमार पड़ गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सबीना, जानिश कश्यप व नेहा कश्यप ने दोबारा फोन कर शादी करने की बात कही।

मीना शर्मा ने बताया कि आरोपित जुलाई 2023 को सबीना को लेकर देहरादून आ गए और सगाई करने के लिए उन्हें तैयार कर लिया। चार दिसंबर 2023 को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में शादी हो गई। आरोप है कि शादी के मंडप से ही जानिश कश्यप व नेहा कश्यप ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 10 दिसंबर 2023 को रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारी आमंत्रित थे। जानिश कश्यप व नेहा कश्यप जानबूझकर मुख्यमंत्री वाली सीट पर बैठ गए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो दोनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि सबीना उनके बेटे के साथ सुहागरात के ही दिन से अत्याचार कर रही है। इसके बाद आरेापित उनकी संपत्ति हड़पने के लिए दबाव बनाने के षडयंत्र रचने लगे।

आरोप है कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता के पति पर पूरी संपत्ति सबीना के नाम करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपित लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपितों ने पुलिस से झूठी शिकायत की कापी भी उन्हें भेजी। थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जानिश कश्यप उसकी पत्नी नेहा कश्यप व मां सरिता कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button