अपराध

एकतरफा प्यार में युवती की हत्या का प्रयास, फायर मिस होने से बची युवती की जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध का रिकार्ड तेजी से बढ़ता जा रहा है। डकैती व हत्या की घटनाओं के बाद मंगलवार को एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में सरफिरे ने छात्रा की हत्या की पूरी कोशिश की। छात्रा खुशकिस्मत रही फायर मिस हो गए और उसकी जान बच गई।

घटना अति व्यस्त रहने वाले लालपुल से सहारनपुर चौक रोड की है। एक सरफिरे ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा रिचा की हत्या का प्रयास किया। आरोपी ने युवती को पहले सड़क पर गिराया और उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर तीन बार फायरिंग का प्रयास किया। युवती की किस्मत ठीक रही कि तीनों बार फायरिंग मिस हो गया। दुकानदारों ने किसी तरह से आरोपी को पकड़कर उससे पिस्टल छीनी और युवती को बचाया। इसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी को बुरी तरह से पीट दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की पहचान कपिलदीप सिंह निवासी ग्राम सोंधिया जिला खगारिया बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है आरोपित रेलवे में नौकरी करता है। वहीं युवती की पहचान रिचा निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button