देश विदेश

SDRF के कमांडेंट ने संभाली सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्यों की कमान, रातभर जारी रहा राहत एवं बचाव अभियान, राशन के साथ-साथ दवाइयां भी पहुंचाई

देहरादून: उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धंसने के कारण 40 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस के बाद एसडीआरएफ ने कमांडेंट मणिकांत मिश्रा की देखरेख में कमान संभाल ली है। कमांडेंट सोमवार को ही मौके पर पहुंचे और SDRF टीमों को शीघ्रता से राहत एवं बचाव कार्यों को करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। उनके कुशल नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावी तौर पर किये जा रहे है।

दीपावली की सुबह ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा (सिलक्यारा की तरफ) अचानक टूट गया था। जिसमें 40 के करीब मजदूर अन्दर फंसे होने की आशंका जताई गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 व निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था की मशीनरी मौके पर पहुंचकर बोरवेलिंग व टनल खुलवाने का कार्य करने में जुट गई थी।

सेनानायक SDRF ने बताया कि SDRF की रेस्क्यू टीमें रविवार से ही टनल में राहत एवं बचाव कार्यों को समर्पित होकर कर रही है। फंसे हुए लोगों की हर तरीके से सहायता की जा रही है। SDRF टीमें मौके पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। सुरंग में फंसे लोगों को शीघ्रातिशीघ्र रेस्क्यू करने हेतु रेस्क्यू आपरेशन गतिमान है। कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने श्रमिकों से बात कर सुरक्षित रेस्क्यू का आश्वासन देते हुए आवश्यक दवाइयां भी पहुंचाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button