चमोली : चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया, जिसके कारण वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शनिवार को डाक वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था और 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और इस मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सड़क पर लाया गया।
घायलों की सूची
1-रोहित उम्र 28 वर्ष चालक निवासी ग्राम बेनोली थराली
2-प्रवीन निवासी मयूर विहार फेस 1 दिल्ली
3- अनीता निवासी ग्राम 19 ग्राम दाबू जिला बागेश्वर
4- कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम
5- मुनी देवी
6- अमित नेगी उम्र 21
7- गौरव पांडे –
——-
मृतक राजेंद्र चौधरी निवासी तलवाडी व एक अन्य

More Stories
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी
बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 02 की मौत, 04 घायल