शिक्षा

कार्रवाई : शिक्षामंत्री पर किया कमेंट्स तो शिक्षा विभाग ने शिक्षक का रोका वेतन, अध्यापक के खिलाफ विभाग ने जांच बैठाई, पौड़ी के इंटर कालेज में तैनात हैं शिक्षक

पौड़ी : सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कमेंट करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक का वेतन रोक दिया है वहीं उनके खिलाफ अलग से जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत पर कमेंट करने के आरोप में शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच पूरी होने तक बहुगुणा के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है। शिक्षक पर सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ व्यंग्य लिखने के आरोप हैं।

बीते 10 जुलाई को बहुगुणा के खिलाफ शिक्षा मंत्री के हेमंत नेगी नामक समर्थक ने सीईओ डा. आनंद भारद्वाज से शिकायत की थी। भारद्वाज ने तत्काल ही बीईओ संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए बहुगुणा का वेतन रोकने के आदेश भी जारी कर दिए। बुधवार को बहुगुणा को कार्यालय बुलाकर उनके बयान दर्ज करवाए हैं। पूर्व वायु सैनिक बहुगुणा इस वक्त पौड़ी के जीआईसी मुंडेश्वर में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button