अपराध

Big news: अंकिता हत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलकित का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने जारी किए आदेश, वीआइपी व हत्या के मामले से उठेगा पर्दा

कोटद्वार: अंकिता हत्याकांड में बुधवार को कोटद्वार की न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडे की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। उन्होंने हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट कराए जाने की अनुमति प्रदान की है। ऐसे में अब कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीते 9 दिसंबर को हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने मामले के आरोपी पुलकित आर्य, सौरव भास्कर और अंकित के नारको एवं पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पहले तो तीनों आरोपियों ने टेस्ट करवाने के लिए हामी भर दी थी लेकिन इसके बाद उनका रवैया लगातार ढिलमुल चल रहा था । 11 जनवरी को अदालत ने आदेश जारी किया कि पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट करवाया जाएगा।

वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी सौरभ भास्कर और अंकित ने टेस्ट करने के लिए मना कर दिया है। आरोपी पुलकित आर्य ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि उससे यह भी सवाल पूछे जाए कि अंकिता के अपने परिजनों और दोस्त पुष्पदीप के साथ कैसे संबंध थे। अदालत के फैसले के बाद अब पता चल सकेगा कि रिसोर्ट में कौन वीआईपी आने वाला था व अंकिता की हत्या किसने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button