अपराध
ANKITA MURDER CASE: उत्तराखंड में बबाल, रिसोर्ट को लगाई आग, विधायक की गाड़ी तोड़ी, एम्स में हो रहा है पोस्टमार्टम, बाहर हजारों की संख्या में पब्लिक

देहरादून: रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्या केस में उत्तराखंड में माहौल गरमा गया है। कई जगह आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। गुस्साई भीड़ ने यम्केश्वर की विधायक रेनू बिष्ट की गाड़ी तोड़ दी वहीं आरोपी के रिजल्ट में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। जगह जगह चल रहे बवाल को देखते हुए भाजपा ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
दूसरी ओर कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ऋषिकेश में ही दाह संस्कार करने की बात कर रहा है वहीं स्वजन संस्कार श्रीनगर में करवाने की बात पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन को शक है कि यदि शव को श्रीनगर ले जाया गया तो मामला और बढ़ सकता है।हालांकि अब अंतिम संस्कार श्रीनगर में ही करने पर सहमति बनी है




