सेहत

कोटद्वार में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, एक सप्ताह में 10 पॉजिटव, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत

कोटद्वार: गढ़वाल में कुछ दिन कोरोना से राहत मिलने के बाद एक फिर कोरोना डराने लगा है। पिछले एक सप्ताह में कोटद्वार बेस अस्पताल में 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। करीब छह महीने से क्षेत्र में एक भी कोरोना का मामला नहीं आया था मगर अब फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। 20 जुलाई को बेस अस्पताल में एक व्यक्ति वायरल की जांच कराने के लिए ओपीडी में आया।

चिकित्सकों ने उसमें कोरोना के लक्षण देखे और उसकी एंटीजन जांच करवाई जिसमें वह पॉजिटिव आया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया। बृहस्पतिवार को ही भूदेवपुर सिगड्डी क्षेत्र से एक व्यक्ति, मालगोदाम रोड क्षेत्र से एक व्यक्ति और जौनपुर क्षेत्र की एक महिला के साथ ही अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी 10 संक्रमितों को कोरोना आइसोलेेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

बेस अस्पताल को पौड़ी जिले का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन युक्त 100 बेड, दो आईसीयू सेंटर और दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए हैं। पूर्व में कोविड-19 में कोविड स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 30 कर्मियों को दैनिक वेतन पर रखा गया था लेकिन कोरोना कम होने पर प्रशासन ने कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। अब फिर से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहे बेस अस्पताल प्रबंधन के सामने कोरोना का उपचार करना चुनौती होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button