देहरादून: देहरादून में तेज बारिश ने कहर बरपा दिया। तरला आमवाला रायपुर में दो बच्चियां खेलते खेलते पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर एक बच्ची का शव बरामद कर लिए है जबकि दूसरी की तलाश जारी है।
घटना करीब दो बजे की है। रचना 8 वर्ष और खुशी 7 वर्ष दोनों घर के बाहर खेल रही थी। अचानक आई तेज बारिश के कारण बगल से बह रहे नाले में तेज पानी आ गया। दोनों बालिकाएं पानी के तेज बहाव में बह गई। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि चौहान ने बताया गया की नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था। टीम ने सर्च अभियान चलाकर एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है।दूसरी बच्ची की तलाश जारी है।

More Stories
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी सख्त, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज फर्जीवाड़ा की जांच के लिए एसएसपी ने बनाई एसआइटी
बहुचर्चित निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान