देश विदेश

IMA : भारतीय सेना को मिले 288 युवा सैन्य अधिकारी, भारतीय सेना अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड, जोश से लवरेज नजर आए सैन्य अधिकारी

देहरादून: आइएमए में अंतिम पग भरते ही 288 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही आठ मित्र देशों के 89 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड आरंभ हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर विवेक कुमार, प्रणव, आर्यन सिंह, हिमांशु कुमार, जयेंद्र सिंह व अनिकेत ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। छह बजकर 45 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार गर्व के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर नीरज सिंह पपोला ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली।

जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग भरा, तो तीन हेलीकाप्टरों से उन पर पुष्प वर्षा की गई। निरीक्षण अधिकारी ने कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। समस्तीपुर (बिहार) के मौसम वत्स को स्वार्ड आफ आनर व रजत पदक से सम्मानित किया गया, जबकि ऊधमसिंहमगर (उत्तराखंड) के नीरज सिंह पपोला को स्वर्ण और मंडी (हिमाचल प्रदेश) के केतन पटियाल को कांस्य पदक मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button