राजनीति

डोर टू डोर प्रचार करने मोटरसाइकिल पर निकले सीएम धामी, चुनाव से एक दिन पहले दिखा ऐसा अंदाज

चंपावत: चंपावत उपचुनाव से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरे जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार के लिए उतरे। सोमवार को वह समर्थकों के साथ बाइक पर डोर टू डोर प्रचार करने निकले। इससे पहले उन्होंने जगन्नाथ चौराहा स्थित महादेव की दुकान में चाय की चुस्की ली।कल मंगलवार को चंपावत में उपचुनाव होना है। सीएम धामी यहां लगातार जनसभाएं कर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। आज चुनाव से एक दिन पहले वह समर्थकों के साथ प्रचार में पूरी ताकत झोंकने पहुंचे हैं।

करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है। 31 मई को हो रहे उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी चुनौती दे रही हैं।चुनाव की तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद उपचुनाव के नतीजे को लेकर खास संशय नहीं है लेकिन भाजपा की सारी कोशिश इससे आगे की है। उसका लक्ष्य इस चुनाव में इतिहास रचने का है। वह इसमें कामयाब होगी या नहीं? इस जवाब से भविष्य की सियासत की दिशा तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button