देहरादून : शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में फेरबदल किया है। डा. आशुतोष सयाना एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य थे। उनसे प्राचार्य का कार्यभार हटाया गया है

इसके अलावा डा. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, डा. चंद्र प्रकाश को मेडिकल कालेज रुद्रपुर, डा. चंद्र मोहन सिंह रावत को श्रीनगर मेडिकल कालेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। जबकि डा. जीएस तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का प्राचार्य और डा. पंकज सिंह को हरिद्वार मेडिकल कालेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

More Stories
नंदा की चौकी पुल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, PWD के अधिशासी अभियंता निलंबित
सचिवालय संघ की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
सविन बंसल बने सचिव नियोजन, आशीष चौहान देहरादून के नए डीएम