देहरादून: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दो इंस्पेक्टर व 11 दारोगाओं के तबादले कर दिए हैं। आईजी रेंज की ओर से पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी का तबादला हरिद्वार जनपद में किया गया है, जिसके चलते शहर की सबसे प्रमुख पटेलनगर कोतवाली खाली चल रही थी। जिसके चलते विकासनगर कोतवाली में तैनात विनोद सिंह गुसांई को पटेलनगर कोतवाली में तैनात किया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार जनपद में तैनात राजीव रौथान का तबादला देहरादून में किया गया है, जिन्हें विकासनगर कोतवाली का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही वंसत विहार से विकासनगर ट्रांसफर हुए एसआई दुर्गेश कोठियाल को दोबारा एसएसआई वसंत विहार बनाया गया है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत