अपराध

कप्तान मणिकांत मिश्रा ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 84 लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखंड” के विजन को साकार करने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलभट्टा पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, 84 लाख की अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर 2025 की देर रात सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र पुलभट्टा में दबिश दी। इस दौरान मोटरसाइकिल UP25-DH-8395 से अफीम की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर निवासी ग्राम गेलाटांडा थाना नवाबगंज, जिला बरेली व महावीर निवासी ग्राम सल्लन नगर थाना बिनावर, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.042 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 84 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार नशा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम डालचन्द्र निवासी ग्राम नवदिया, थाना बमौरा, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) से लाए थे। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर
प्रभारी निरीक्षक एम.पी. सिंह,

उ.नि. के.जी. मठपाल, अपर उ.नि. प्रकाश भगत, हे.कानि. जगपाल सिंह, हे.कानि. रियाज अख्तर, हे.कानि. रविन्द्र सिंह, हे.कानि. गोबिन्द सिंह

*थाना पुलभट्टा पुलिस
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उ.नि. दिनेश चन्द भट्ट, अ.उ.नि. प्रताप सुयाल, का. महेन्द्र सिंह

एसएसपी हुए सख्त

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नशा माफियाओं पर यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button