राजनीति

उप चुनाव: सत्‍तारुढ भाजपा को तगड़ा झटका, मंगलौर व बद्रीनाथ में कांग्रेस ने दर्ज की जीत

देहरादून: उत्‍तराखंड में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्‍ताधारी दल भाजपा को झटका लगा है। दोनों सीटों पर मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस ने उसे मात दी है। हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने जीत दर्ज की। उन्‍होंने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को हराया। बसपा तीसरे स्‍थान पर रही। कार्यकर्ताओं ने भडाना को पैराशूट उम्मीदवार बताया था, जिसके कारण अंदरखाने नाराजगी चल रही थी। मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 449 वोट से हराया।

बद्रीनाथ सीट पर जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

दूसरी ओर बदरीनाथ सीट पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को हार का सामना करना पड़ा। उन्‍हें कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने हराया। भंडारी लोकसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वर्ष 2022 का विस चुनाव वह कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और जीत दर्ज की थी। चमोली जिले की बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी लखपत बुटोला ने 5224 मतों से जीत दर्ज की। उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी राजेंद्र भंडारी को हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button