अपराध

धोखाधड़ी…… यूट्यूब चैनल लाइक, सबस्क्राइब कर कमाई का लालच देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़।फर्जी वेबसाइट बनाकर की थी ठगी

देहरादून: यूट्यूब चैनल लाइक और सबस्क्राइब कर पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गैंग के दो सदस्यों को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया है।यूट्यूब चैनल लाइक और सबस्क्राइब कर पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गैंग के दो सदस्यों को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका नेगी ने साइबर क्राइम स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अज्ञात लोगों ने स्वयं को ब्रांडलूम डिजिटल मार्केटिंग नामक कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताते हुए यूट्यूब वीडियो लाइक एवं चैनल सबस्क्राइब करने के नाम पर पैसा कमाने का लालच दिया था। इसके बाद धोखाधड़ी से उनसे 18 लाख 11 हजार रुपये ठग लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच में सामने आया कि कुछ धनराशि पीड़िता की ओर से यस बैंक के एक खाते में जमा कराई गई थी, जो बाद में आईसीआईसीआई बैंक शाखा नवलगढ़ जिला सीकर के खाते में ट्रांसफर हुई।

यह खाता कादिर खान निवासी ग्राम चूड़ीमियां तहसील लक्ष्मणगढ़ सीकर राजस्थान का पाया गया। जबकि, खाते का एसएमएस अलर्ट अनीस खान निवासी ग्राम चूड़ीमियां सीकर राजस्थान के मोबाइल नंबर पर जा रहा था। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उत्तराखंड लाई। 

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों की ओर से फर्जी वेबसाइट तैयार कर युवती से ठगी की गई। इससे प्राप्त धनराशि को वह विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त करते हैं। इसके लिए वह फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं। कुछ लोगों से ठगी करने के बाद यह अपने सिम, मोबाइल और बैंक खाते बदल देते हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग भी करते हैं। इसके लिए दक्षिण भारत के एक व्यक्ति के कहने पर उन्होंने दो लाख 46 हजार रुपये के क्रिप्टो टोकन ट्रांसफर किए हैं। बताया कि वह उसका नाम नहीं जानते। व्हाट्सएप के माध्यम से उनका संपर्क हुआ था। शुरुआती जांच में गैंग की ओर से दो करोड़ रुपये से अधिक का विवादित लेन-देन सामने आया है। आरोपियों ने दून निवासी युवती से भी 18 लाख 11 हजार की ठगी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button