Uncategorized

सौगात: पाबाै से गड़िगांव-सिंवाल-पिनानी व दमदेवल तक जल्द होगा सड़क के डामरीकरण का काम, लंबे समय से डामरीकरण की मांग कर रहे थे ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग ने दी मंजूरी

पाबौ: लंबे समय से खस्ताहाल पाबौ से गडिगांव-सिंवाल-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य अब शीघ्र होने जा रहा है। करीब 16.25 किलोमीटर मार्ग के डामरीकरण के लिए कार्यालय अधीक्षण अभियंता 12वां वृत्त लोक निर्माण विभाग पौड़ी की ओर से प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग देहरादून को प्रस्ताव प्रेसित किया गया है। इसके लिए 14 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है अब बजट पारित होते ही सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दीपावली से पहले सड़क के डामरीकरण का काम पूरा हो जाएगा।

ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता सिंवाल विनोद गुसांई की ओर से इस मामले में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समक्ष सड़क के डामरीकरण का मामला उठाया गया था। पिनानी से गड़िगांव होते हुए पाबौ तक सड़क के डामरीकरण का कार्य हो जाता है तो इससे कई गांवों को फायदा मिलेगा। पिनानी से चंपेश्वर के बीच सड़क की हालत अभी काफी खराब है जिसके कारण कोई भी वाहन चालक इस रास्ते से जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। यदि सड़क का डामरीकरण व सुधारीकरण होता है तो भविष्य में इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button