अपराध

झाड़फूंक वालों की बातों में आकर मां ने 07 माह की बीमार बच्ची को टंकी में डुबोकर मार डाला

देहरादून: देहरादून के सहसपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने झाड़फूंक वालों की बातों में आकर अपनी 07 माह की बेटी को टंकी में डुबोकर मार डाला। सहसपुर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार ग्राम धर्मावाला सहसपुर निवासी मुंतबीर ने बताया कि 24 मार्च को वह अपनी पत्नी साबिया और अपनी सात माह की बेटी बारीरा के साथ सो रहा था।

सुबह करीब 7.30 बजे शोर शराबा हुआ तो देखा कि उनकी बेटी बिस्तर नही थी। उन्होंने बेटी को ढूंढने का प्रयास किया तो बारीरा घर के बगल वाले घर की छत में पानी की टंकी से मिली। बताया कि उनकी बेटी बारीरा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। सारा दिन रोती रहती थी। उसका पूरा शरीर नीला पड़ जाता था, जिसको लेकर उसकी पत्नी बहुत परेशान रहती थी। उनकी पत्नी बेटी को लेकर बहुत सारे जगह झाड़फूंक और डॉक्टर के पास गयी थी। उन्होने झाडफुक और ताबीज बताया था। इसी को लेकर उसकी पत्नी साबिया बेटी बारीरा को लेकर घर के ऊपर छत पर रखी पानी की टंकी के पास झाड़फूंक के लिये लेकर गई, और उसे पानी की टंकी में गिरा दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button